Headlines

1 करोड़ 47 लाख के मैरिज गार्डन की दीवार गिरी:मऊगंज में 6 पिलर भी ढहे, घटिया निर्माण और धांधली के आरोप लगे




मऊगंज जिले की नईगढ़ी नगर परिषद (वार्ड नंबर 8) में 1 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से बन रहे मैरिज गार्डन का एक हिस्सा बारिश की वजह से गिर गया। हादसे में करीब 6 पिलर और दीवारें ढह गईं। गनीमत यह रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना शनिवार सुबह की है। इस मैरिज गार्डन का काम पिछले एक साल से दिनेश मिश्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही थी। शुक्रवार देर रात हुई बारिश के बाद शनिवार की सुबह अचानक यह हादसा हुआ। घटना के बाद से ही स्थानीय लोग घटिया निर्माण और धांधली के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। CMO बोले- गुणवत्ता ठीक नहीं थी, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश नगर परिषद के सीएमओ (CMO) सुरेश कुमार सोनवानी ने बताया कि उन्होंने हाल ही में चार्ज लिया है। निरीक्षण में काम की क्वालिटी खराब मिलने पर उन्होंने पहले ही रीवा के संयुक्त संचालक को जांच के लिए चिट्ठी भेजी थी। अब मामला बिगड़ने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, कलेक्टर संजय कुमार जैन ने भी मामले की जांच कराकर ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर एक्शन का भरोसा दिया है। नेताओं और पार्षदों ने उठाए सवाल, ठेकेदार का फोन बंद स्थानीय पार्षद महेश प्रसाद पटेल और कांग्रेस नेता कमलेश पटेल ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद के कामों में जमकर कमीशनखोरी चल रही है, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद से उपयंत्री और ईई से संपर्क नहीं हो पाया, वहीं ठेकेदार का मोबाइल भी बंद आ रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *