मुंगेली | ग्राम पंचायत फंदवानी में राज्य शासन की निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा नवमी की 21 पात्र छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में भाजपा जनपद सदस्य तरुण पाटले ने छात्राओं को साइकिल सौंपी। उन्होंने कहा, इससे स्कूल आने-जाने में
.
उन्होंने बालिका शिक्षा बढ़ाने के लिए इस योजना को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में हाई स्कूल के प्राचार्य खेलन दास महिलांगे, ग्राम सरपंच फूलचंद लहरे, भाजपा महामंत्री मनोहर मोहले, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन साहू, पालकगण मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं को नियमित पढ़ाई करने की बात कही। उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।
