Headlines

3 साल की बच्ची की गड्ढे में गिरने से मौत:सहरसा में स्कूल से लौटते समय हादसा, घर से 60 मीटर दूर घटना; पिता कंपाउंडर




सहरसा के महिषी थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही साढ़े 3 साल की बच्ची की गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। यह घटना घोघेपुर पंचायत के चौड़ा वार्ड नंबर 12 में हुई, जहां बच्ची अपने घर से लगभग 60 मीटर की दूरी पर एक गड्ढे में गिर गई। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृत बच्ची की पहचान अनिल कुमार की बेटी साक्षी कुमारी के रूप में हुई है। साक्षी तीन बहनों में दूसरे स्थान पर थी। उसके पिता गांव में ग्रामीण कंपाउंडर का काम करते हैं। बेटी की मौत से मां शीशम कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। सुबह 9 बजे झंडा फहराने देखने गई थी बच्ची के दादा शंभू मुखिया ने बताया कि साक्षी 15 अगस्त के उत्साह में सुबह करीब 9 बजे घर के पास झंडा फहराने देखने गई थी। दोपहर लगभग डेढ़ बजे घर लौटते समय वह अचानक घर से करीब 60 मीटर दूर एक गड्ढे में गिर गई। परिवार वालों को लगा कि वह घर पहुंच गई होगी और खेल रही होगी। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की काफी देर तक जब वह नहीं मिली तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। उसी रास्ते पर खोजबीन के दौरान सड़क किनारे गड्ढे में वह मृत पड़ी मिली। यह देखकर परिजन हैरान रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। महिषी थाना अध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि बच्ची की मौत डूबने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *