Headlines

30 साल से बसे चौहान नगर में प्रॉपटी टैक्स नोटिस:डबवाली के गरीब परिवारों ने EO को लिखा पत्र, बोले- गलियां तक पक्की नहीं




सिरसा जिले के डबवाली स्थित चौहान नगर में नगर परिषद द्वारा संपत्ति कर के बकाया संबंधी नोटिस जारी किए जाने के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने इन नोटिसों को गरीब परिवारों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ बताया है और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) को पत्र भेजकर इन्हें रद्द करने की मांग की है। यूथ ट्रस्ट के प्रधान भारत नाहर ने मीडिया को दिए बयान में बताया, कार्यकारी अधिकारी को दिए गए पत्र में क्षेत्रवासियों ने कहा है कि चौहान नगर में अधिकांश परिवार दिहाड़ी-मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। यह क्षेत्र लगभग 30 वर्षों से बसा हुआ है और यहां के निवासियों की आय के साधन सीमित हैं। इसके बावजूद, नगर परिषद द्वारा बने हुए मकानों पर विकास शुल्क और संपत्ति कर के नाम पर हजारों रुपये के नोटिस जारी किए जा रहे हैं। कई गलियां पक्की नहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौहान नगर में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। कई गलियां पक्की नहीं हैं और सीवरेज तथा पेयजल की पाइपलाइन जैसी सुविधाएं भी पूरी तरह उपलब्ध नहीं हैं। ऐसी स्थिति में गरीब परिवारों पर भारी-भरकम टैक्स का बोझ डालना उनके लिए बेहद मुश्किल है। लोगों ने कार्यकारी अधिकारी से मांग की है कि चौहान नगर में जारी किए गए संपत्ति कर संबंधी नोटिसों को तुरंत रद्द किया जाए, ताकि गरीब परिवारों को राहत मिल सके। उनका तर्क है कि जब क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं ही पूरी तरह उपलब्ध नहीं हैं, तो हजारों रुपये का टैक्स वसूलना उचित नहीं है। समाधान नहीं हुआ तो होगा विरोध प्रदर्शन
स्थानीय निवासी ट्रस्ट प्रधान भारत नाहर ने चेतावनी दी कि यदि गरीब परिवारों की समस्या का समाधान नहीं किया गया और संपत्ति कर के नोटिस वापस नहीं लिए गए तो क्षेत्रवासी विरोध प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने प्रशासन और नगर परिषद से मामले में जल्द कार्रवाई कर गरीब परिवारों को राहत देने की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *