![]()
चीनी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस 4 सितंबर को प्रदेशभर में ‘चीनी सत्याग्रह’ करेगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला मुख्यालयों में एक दिन प्रदर्शन करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि देश और प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब, मध्यमवर्गीय और श्रमिक परिवारों पर पड़ रहा है। दैनिक जरूरत की वस्तुओं की कीमत बढ़ने के साथ बाजार में चीनी की उपलब्धता से जुड़ी समस्याएं भी सामने आ रही हैं। जिला मुख्यालयों में होगा प्रदर्शन कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कमेटियों को अपने-अपने जिला मुख्यालय में किसी महापुरुष की प्रतिमा के सामने चीनी की बढ़ी कीमतों और कालाबाजारी से राहत की मांग को लेकर सत्याग्रह करने को कहा है। पार्टी ने निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, अग्रिम संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ, निर्वाचित प्रतिनिधि और वरिष्ठ नेताओं समेत सभी स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। महंगाई और कालाबाजारी को बनाया मुद्दा कांग्रेस का कहना है कि, आम लोगों की जरूरत से जुड़ी वस्तुओं की कीमत और बाजार में उनकी उपलब्धता सीधे तौर पर घरेलू बजट को प्रभावित करती है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी अब चीनी को प्रतीक बनाकर महंगाई के खिलाफ आंदोलन करने जा रही है। 4 सितंबर को एक साथ प्रदेशभर में कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिला इकाइयों से सत्याग्रह के बाद विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजने के निर्देश भी दिए हैं। यानी 4 सितंबर को प्रदेश के अलग-अलग जिला मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यकर्ता एक साथ प्रदर्शन करेंगे।
Source link
4 सितंबर को कांग्रेस करेगी ‘चीनी सत्याग्रह’:शक्कर की बढ़ी कीमतों के खिलाफ छत्तीसगढ़ के हर जिला मुख्यालय में होगा प्रदर्शन
