![]()
किसान यूनियन की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग और सीएम फ्लाइंट स्क्वाड की संयुक्त टीम ने बुधवार को पानीपत जिले के प्रसिद्ध मिठाई हब गांव उरलाना कलां में ताबड़तोड़ छापेमारी की। टीम ने सबसे पले 5 राज्यों हरियाणा, दिल्ली, यूपी, हिमाचल और पंजाब में मिठाइयों की आपूर्ति करने वाले संदीप सिंह के पांच ठिकानों से सैंपल लिए। इसके अलावा चार अन्य मिठाई बनाने वाली दुकानों और भटि्टयों से सैंपलिंग की गई। टीम ने कई जगह से मावा सहित कई फूड प्रोडक्ट कब्जे में भी लिए। इस कार्रवाई से पूरे इलाके के हलवाइयों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया। मिठाई हब में क्यों पड़ी सीएम फ्लाइंग की रेड, यहां जानिए… सैंपल को जांच के लिए सरकारी लैब भेजा जाएगा टीम अधिकारी ने बताया कि त्योहारी सीजन की शुरुआत होते ही बाजार में मिठाइयों की मांग काफी बढ़ जाती है। इसी का फायदा उठाकर मिलावटी और निम्न गुणवत्ता की मिठाइयां बेचने की आशंका भी बढ़ जाती है। एकत्रित किए गए सभी सैंपलों को जांच के लिए सरकारी लैब भेजा जाएगा। यदि लैब रिपोर्ट में किसी भी सैंपल में मिलावट या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो संबंधित निर्माताओं और दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस बारे में दुकानदार संदीप सिंह ने कहा कि पिछले 7 सालों से हमारी दुकानों से सैंपल भरे जा रहे हैं, लेकिन कभी कोई मिलावट नहीं मिली है।
Source link
5 स्टेट में मिठाई सप्लाई करने वाली दुकान पर रेड:CM फ्लाइंग ने पानीपत में 5 ठिकानों से सैंपल भरे; यहां बाजार से 40% कम है रेट
