Headlines

50 हजार का इनामी तस्कर पकड़ा गया:चंदौली पुलिस ने चंडीगढ़ से शराब तस्करी के आरोप में दबोचा, 4 साल से तलाश थी




चंदौली पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी शराब तस्कर कपिल वर्मा को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। सैयदराजा थाने की पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की। आरोपी चार साल से फरार चल रहा था। कपिल वर्मा के खिलाफ सैयदराजा थाने में शराब तस्करी का मामला दर्ज था। वर्ष 2022 में सैयदराजा पुलिस, आबकारी विभाग और जीएसटी सचल दल ने एक संयुक्त अभियान में हाईवे पर एक ट्रक जब्त किया था। जांच के दौरान ट्रक से 450 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। पता चला कि ट्रक पर लगा पंजीकरण नंबर फर्जी था। सत्यापन के बाद वाहन मालिक कपिल वर्मा को शराब तस्करी के मुख्य आरोपी के रूप में मुकदमे में नामजद किया गया। मामला दर्ज होने के बाद से कपिल वर्मा लगातार पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सटीक सूचना के आधार पर सैयदराजा थाने की पुलिस टीम ने चंडीगढ़ में कपिल वर्मा को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से शराब तस्करी के धंधे में लिप्त है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, रामकुमार दुबे और गोविंद मिश्रा शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *