![]()
अंबाला के धूलकोट गांव में निर्माणाधीन 3 मंजिला बिल्डिंग का लेंटर गिरने के मामले में बलदेव नगर थाना पुलिस ने बिल्डर समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने FIR में जगी बिल्डर, श्रीपाल राणा, प्रॉपर्टी मालिक और एक अन्य व्यक्ति को आरोपी बनाया है। इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 110, 289 और 290 के तहत केस दर्ज किया गया है। हादसा 27 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजे हुआ। FIR के अनुसार धूलकोट में निर्माणाधीन 3 मंजिला बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर करीब 15 मजदूर लेंटर डालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिल्डिंग के तीनों मंजिलों के लेंटर टूटकर नीचे गिर गए। मलबे में कई मजदूर दब गए। सूचना के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और SDRF/NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू शुरू किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, अस्पताल में धरने पर परिवार मृतक लाल बहादुर शास्त्री के परिजन बिल्डिंग बनवा रहे श्रीपाल राणा और हरदीप सिंह जग्गी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। परिजनों का कहना है कि जब तक दोनों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे शव नहीं उठाएंगे। इसी मांग को लेकर पूरा परिवार अंबाला सिटी के सिविल अस्पताल में धरने पर बैठा हुआ है। मजदूर ने कहा- 4 इंच की दीवारों पर खड़ी थी बिल्डिंग FIR में घायल मजदूर बलिंदर ने आरोप लगाया कि बिल्डर जगी और उसके साथ काम देख रहे श्रीपाल राणा ने मजदूरों को सुरक्षा उपकरण नहीं दिए थे। शिकायत के मुताबिक बिल्डिंग में काम जल्दी पूरा कराने के लिए दीवारें सिर्फ 4 इंच की बनाई जा रही थीं। मजदूरों का आरोप है कि दूसरी मंजिल का लेंटर डाले हुए करीब एक सप्ताह ही हुआ था और तीसरी मंजिल पर लेंटर डालने का काम शुरू कर दिया गया। 6 मजदूरों की मौत, कई घायल FIR में बताया गया है कि लेंटर गिरने से मिस्त्री राजेंद्र, नेकचंद, शास्त्री, रूप सिंह, रामजी दास और मलकीत की मौत हो गई। वहीं अशोक कुमार, वेद प्रकाश, बृजेश, रूपेश, राजेश समेत अन्य मजदूर घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अंबाला शहर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। ये लोग अभी अस्पताल में भर्ती विज के निर्देश के बाद धूलकोट हादसे की जांच के लिए SIT गठित कल सिविल अस्पताल में मृतक के परिजनों के धरने के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मौके से ही हरियाणा के DGP को फोन कर धूलकोट बिल्डिंग हादसे की SIT जांच कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अंबाला रेंज के IGP पंकज नैन ने मामले की जांच के लिए 4 सदस्यीय SIT गठित कर दी। टीम में ASP अंबाला शिवम, DSP यमुनानगर-2 रजत गुलिया, इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह और EOW प्रभारी P/SI मनजीत सिंह शामिल हैं। राजस्व रिकॉर्ड: प्रीतम कौर ने ठेकेदार को दिया था काम वहीं राजस्व विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, यह जमीन वर्ष 2019 में पंचकूला निवासी अजय ने गांव गोली निवासी प्रीतम कौर को बेची थी। जमीन 25 फीट चौड़ी और 123.6 फीट लंबी थी। इसके बाद 13 जून 2026 को प्रीतम कौर ने बिल्डिंग निर्माण का ठेका ठेकेदार मलकीत सिंह को दिया। ठेका 200 रुपए प्रति वर्ग गज के हिसाब से तय हुआ था और ठेकेदार को एडवांस राशि भी दी जा चुकी थी। 4 धाराओं में केस, SI मुकेश कुमार को जांच बलदेव नगर थाना पुलिस ने 28 सितंबर को FIR नंबर 335 दर्ज की। मामले की जांच SI मुकेश कुमार को सौंपी गई है। FIR में BNS की धारा 105, 110, 289 और 290 लगाई गई हैं।
Source link
6 मजदूरों की मौत, बिल्डर समेत 4 पर FIR:एक परिवार का शव उठाने से इनकार; गिरफ्तारी पर अड़े
