![]()
कबीरधाम जिले की चिल्फी पुलिस ने 11 अगस्त को 12.630 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो वयस्क और नाबालिग शामिल है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 6 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक हुंडई ऑरा कार में तीन व्यक्ति कवर्धा-चिल्फी मार्ग से जबलपुर की ओर बड़ी मात्रा में गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए चिल्फी थाना के सामने NH-30 पर गवाहों की मौजूदगी में नाकाबंदी की गई। गुप्त चेंबर में मिला गांजा कुछ समय बाद मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार हुंडई ऑरा कार क्रमांक MP-65-ZB-7179 को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर ड्राइवर सीट के पीछे बने एक गुप्त चेंबर से खाकी रंग के टेप से लिपटे हुए 12 पैकेट गांजा बरामद किए गए। बरामद मादक पदार्थ का नारकोटिक ड्रग्स डिटेक्शन किट से प्राथमिक परीक्षण किया गया। विधिवत तौल करने पर गांजे का कुल वजन 12.630 किलोग्राम पाया गया। ये आरोपी हुए गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिओम बंजारा (23) और लेखराज बंजारा (21) के रूप में हुई है। एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है, जिसके संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत अलग से वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान गांजे के सभी 12 पैकेटों को अलग-अलग तौलकर नियमानुसार सीलबंद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के संयुक्त कब्जे से कुल 12,11,000 रुपये की संपत्ति जब्त की है। इसमें 12.630 किलोग्राम गांजा (6,00,000 रुपये), हुंडई ऑरा कार (6,00,000 रुपये), एक वीवो एंड्रॉयड मोबाइल (5,000 रुपये), एक की-पैड मोबाइल (1,000 रुपये) और एक इनफिनिक्स एंड्रॉयड मोबाइल (5,000 रुपये) शामिल हैं।
Source link
6 लाख का गांजा जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार:चिल्फी पुलिस ने गुप्त चेंबर वाली कार से बरामद किया गांजा, एक नाबालिग भी शामिल
