Headlines

VKSU में 13 अगस्त को छात्र युवा संसद:महंगी शिक्षा और बेरोजगारी पर उठेंगे सवाल, RYA ने छात्रों से शामिल होने की अपील की




आरा में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू), कतीरा में 13 अगस्त 2026 को छात्र युवा संसद का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य महंगी शिक्षा पर रोक लगाने और सरकारी विभागों में खाली पड़े रोजगार के पदों पर जल्द बहाली की मांग उठाना है। इस छात्र युवा संसद में अधिक से अधिक छात्र-युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बुधवार, 12 अगस्त को एक सघन अभियान चलाया गया। यह अभियान डिग्री कॉलेज पवना, अजीमाबाद, नारायणपुर और विभिन्न पुस्तकालयों में चलाया गया, जहां छात्र-छात्राओं से संसद में शामिल होने की अपील की गई। अभियान के दौरान छात्र-युवा नेताओं ने महंगी होती शिक्षा और सरकारी विभागों में बड़ी संख्या में रिक्त पदों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सरकार से महंगी शिक्षा पर अंकुश लगाने और खाली पदों पर जल्द बहाली की प्रक्रिया पूरी करने की मांग की। इस अभियान में आरवाईए के राज्य सचिव शिवप्रकाश रंजन, अगिआंव प्रखंड सचिव कॉ. अखिलेश कुमार, अध्यक्ष अप्पू यादव, आरवाईए राज्य समिति नेता अमित यादव और आइसा राज्य समिति सदस्य सन्नी देवल कुमार सहित कई अन्य छात्र-युवा कार्यकर्ता शामिल थे। नेताओं ने एक बार फिर छात्र-युवाओं से 13 अगस्त को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, कतीरा में आयोजित छात्र युवा संसद में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपनी आवाज उठाने का आह्वान किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *