Headlines

शाजापुर में रविवार को साढ़े चार घंटे बिजली कटौती:सुबह 8 से 12:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी; विद्युत विभाग का उपभोक्ताओं से सहयोग अपील




शाजापुर में रविवार, 19 जुलाई को अस्पताल परिसर में आवश्यक कार्य और न्यू कलेक्टर फीडर के अंतिम कार्य के चलते शहर के कई क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक साढ़े चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसकी जानकारी विद्युत वितरण कंपनी ने दी है। इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद लालघाटी उपकेंद्र से निकलने वाली 11 केवी जेल और 11 केवी इमरजेंसी फीडर से बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इससे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जिला पंचायत, जिला जेल, कलेक्ट्रेट, ट्रॉमा सेंटर, डाइट कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, विजय नगर, ज्योति नगर, राजराजेश्वरी मंदिर, डॉ. भीमराव अंबेडकर जिला अस्पताल सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। विद्युत विभाग के मुताबिक, न्यू कलेक्टर फीडर का अंतिम कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। यदि कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा हो जाता है, तो बिजली आपूर्ति भी समय से पहले शुरू कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें और विद्युत कटौती के दौरान सहयोग करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *