Headlines

सरगुजा में गाज गिरने से दो बच्चों की मौत:बारिश के दौरान पेड़ पर गाज गिरने से चार बच्चे झुलसे, घायल भाईयों की हालत स्थिर




सरगुजा जिले के ग्राम नागम में शुक्रवार शाम हल्की बारिश के दौरान गाज गिरने से चार बच्चे झुलस गए। इनमें से दो बच्चों की मौत हो गई। झुलसे दो अन्य बच्चों को हॉस्पिटल में दाखिल किया गया है। दोनों सगे भाई हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। मामला लुंड्रा थाना क्षेत्र का है। सरगुजा में शुक्रवार शाम कई इलाकों में बारिश हुई है। लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम नागम में शाम करीब 5 बजे हल्की बारिश शुरू हुई। इस दौरान चार बच्चे पेड़ के नीचे मोबाइल देख रहे थे। इस दौरान बिजली चमकी और पेड़ पर गाज गिर गई। गाज गिरने से चारों बच्चे झुलस गए। हादसे में रंजीत पिता लोहरा नगेशिया (12 वर्ष) और रोशन पिता विजय नगेशिया (12 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। गाज गिरने से झुलसे सगे भाईयों प्रभु राम पिता भीमसाय (11 वर्ष) और उसका सगा भाई दिनेश (13 वर्ष) को तत्काल हॉस्पिटल में दाखिल किया गया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घटना से गांव में शोक है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चे पहले से पेड़ के नीचे मौजूद थे। हल्की बारिश शुरू हुई तो भी वे वहीं बने रहे। इसी दौरान उनपर गाज गिर गई। शनिवार को भी बारिश और गाज गिरने का पूर्वानुमान उत्तर छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले को छोड़कर अन्य जिलों अब तक औसत से कम बारिश हुई है। शुक्रवार को सरगुजा संभाग के कई इलाकों में बारिश हुई। शनिवार को भी बादल छाए हुए हैं एवं सुबह से कई इलाकों में बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सरगुजा के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इस दौरान गई स्थानों पर गाज भी गिर सकती हैं। सरगुजा जिले के कई इलाके गाज गिरने की दृष्टि से संवेदनशील हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *