Headlines

मधुबनी में केंद्रीय विद्यालय की पढ़ाई जल्द शुरू:वाटसन +2 हाई स्कूल में अस्थायी कक्षाएं चलेंगी, विधायक ने जानकारी दी




मधुबनी जिले के मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता दल माधव आनंद ने घोषणा की है कि जिले में केंद्रीय विद्यालय की पढ़ाई जल्द ही अस्थायी रूप से शुरू की जाएगी। यह जानकारी उन्होंने शनिवार दोपहर 12 बजे मधुबनी स्थित सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। विधायक आनंद ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं वाटसन +2 हाई स्कूल परिसर से संचालित होंगी। इस व्यवस्था से जिले के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण केंद्रीय विद्यालय शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थायी भवन बनने तक विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए यह अस्थायी व्यवस्था की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि मधुबनी में केंद्रीय विद्यालय की स्थायी स्थापना के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया चल रही है। संबंधित विभागों के सहयोग से ऐसे स्थान का चयन किया जा रहा है, जहां भविष्य में विद्यालय का स्थायी भवन बनाया जा सके। भूमि चयन के बाद भवन निर्माण कार्य प्रारंभ होगा और फिर विद्यालय को स्थायी परिसर में स्थानांतरित किया जाएगा। जिले के लिए बड़ी उपलब्धि, बेहतर शिक्षा का अवसर माधव आनंद ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना मधुबनी जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे सरकारी और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक शिक्षण पद्धति और राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। केंद्रीय विद्यालय खुलने से जिले के विकास को भी नई गति मिलेगी और बाहर पढ़ने जाने वाले छात्रों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर शिक्षा का अवसर प्राप्त होगा। नागरिकों से सहयोग की अपील विधायक ने बताया कि इस दिशा में सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं विभागीय प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मधुबनी के लोगों का केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का सपना अब जल्द साकार होने जा रहा है। उन्होंने जिले के विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम नागरिकों से इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक परियोजना को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *