Headlines

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से झपटमारी:बाइक सवार ने डेढ़ तोले की सोने की चेन झपटी, पीछे भी किया लेकिन भागा




लुधियाना में मॉर्निंग वॉक की सैर पर निकली एक महिला से चेन स्नैचिंग का मामला सामने आया है। अज्ञात युवक ने पीछे से आकर महिला के गले से करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गया। महिला ने झपटमार की पीछा किया लेकिन वह मौके से भाग गया। घटना के बाद थाना जोधेवाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सरोज तिवारी निवासी न्यू हीरा नगर, काकोवाल रोड ने बताया कि 12 जुलाई की सुबह वह रोजाना की तरह काकोवाल गांव से नूरवाला गांव की ओर मॉर्निंग वॉक के लिए पैदल जा रही थीं। पीछे से आया युवक, चेन झपटकर फरार शिकायतकर्ता के अनुसार, सुबह करीब 6:20 से 6:25 बजे जब वह न्यू विशाल कॉलोनी के पास पहुंचीं, तभी एक अज्ञात युवक पीछे से आया। उसने उनके गले में पहनी करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गया। घटना इतनी अचानक हुई कि महिला आरोपी को पकड़ नहीं सकीं। पुलिस ने दर्ज किया मामला घटना की सूचना मिलने के बाद थाना जोधेवाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 304(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार स्नैचर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में भी जांच की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *