Headlines

शाहबाद में हत्या का आरोपी गिरफ्तार:पहले भी हत्या का मुकदमा दर्ज है, दोबारा जेल गया




रामपुर के शाहबाद में दुकान की रखवाली कर रहे एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अनिल पुत्र शिशुपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी पर पहले भी हत्या का एक मुकदमा दर्ज है। घटना 18 जुलाई की रात को हुई, जब दो लोग दुकान की रखवाली कर रहे थे। उन पर ईंट से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान 19 जुलाई को एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल अभी भी अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा जोड़कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान शाहबाद पुलिस ने ग्राम जाहिदपुर निवासी अनिल पुत्र शिशुपाल को आरोपी के रूप में पहचान की। सोमवार को उसे जाहिदपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अनिल पर वर्ष 2024 में भी हत्या का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। लगातार दूसरी बार हत्या जैसे गंभीर मामले में उसका नाम सामने आने से क्षेत्र के ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। लोग ऐसे गंभीर मामलों के आरोपियों पर प्रभावी निगरानी की आवश्यकता पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने अभी तक हमले की वजह सार्वजनिक नहीं की है। आरोपी से पूछताछ जारी है और घटना का वास्तविक कारण विवेचना पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *