Headlines

गंगा में लापता हुए लोक गायक जयनारायण तांती:खगड़िया में पशुओं के पास जाते समय तेज धारा में बहे, बचाने की कोशिश नाकाम




खगड़िया जिले के खीराडीह गांव निवासी पशुपालक और लोक गायक जयनारायण तांती सोमवार शाम गंगा नदी में लापता हो गए। देर शाम अंधेरा होने के कारण उनकी तलाश पूरी नहीं हो सकी। मंगलवार सुबह एसडीआरएफ की टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया जाएगा। जानकारी के अनुसार, जयनारायण तांती प्रतिदिन अपने पशुओं की देखभाल के लिए गंगा नदी तैरकर उस पार स्थित बासा पर जाते थे। सोमवार शाम करीब पांच बजे वे रामध्वनी गाते हुए नदी पार कर अपने पशुओं के पास जा रहे थे। इसी दौरान गंगा की तेज धारा में बहकर वे लापता हो गए। जयनारायण गहरे पानी में लापता हो गए
उनके पुत्र सुनील कुमार ने बताया कि उनके पिता रोज की तरह गंगा पार कर बासा जा रहे थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर ग्रामीणों ने उनके नदी में बह जाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जयनारायण तांती को डूबता देख एक युवक उन्हें बचाने के लिए तुरंत नदी में कूद पड़ा। हालांकि, गंगा की तेज धारा के कारण वह उन्हें नहीं बचा सका और जयनारायण गहरे पानी में लापता हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ और संबंधित अंचलाधिकारी को भी जानकारी दी। एसडीआरएफ की मदद से दोबारा खोजबीन शुरू की
अंधेरा होने के कारण सोमवार देर शाम तक प्रभावी ढंग से सर्च अभियान नहीं चलाया जा सका। प्रशासन ने मंगलवार सुबह एसडीआरएफ की मदद से दोबारा खोजबीन शुरू करने की बात कही है। जयनारायण तांती अपने लोकगीतों और रामध्वनी गायन के लिए क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। उनके लापता होने की खबर से खीराडीह गांव सहित आसपास के इलाकों में लोग चिंतित हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *