Headlines

पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के साथ मारपीट, पत्थर फेंके, VIDEO:तमीज से बात करने को लेकर विवाद; शिकायत के बाद परिजनों ने मांगी माफी




रतलाम के पैलेस रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर सोमवार रात पेट्रोल भराने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक अपने साथियों के साथ वापस पहुंच गया और पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान पंप पर पथराव भी किया गया। मारपीट और हंगामे की पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामला शांत हो गया और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पेट्रोल भराने के दौरान हुआ था विवाद घटना सोमवार रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति पेट्रोल भराने के लिए नायरा पेट्रोल पंप पर आया था। इस दौरान पेट्रोल कर्मचारी भीमसिंह से तमीज से बात करने को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने समझाइश देकर विवाद शांत करा दिया और संबंधित व्यक्ति वहां से चला गया। कुछ देर बाद साथियों के साथ पहुंचा युवक बताया जा रहा है कि विवाद के कुछ समय बाद वही व्यक्ति अपने साथ तीन-चार लोगों को लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गया। उसके साथ आए लोगों में से एक व्यक्ति के हाथ में प्लास्टिक का पाइप था। वह सीधे कर्मचारी के पास पहुंचा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने पर बढ़ा हंगामा मारपीट होते देख पास खड़े दूसरे कर्मचारी ने बीच बचाव करने की कोशिश की। लेकिन हमलावर नहीं माने तो अन्य कर्मचारी भी वहां पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गहमागहमी की स्थिति बन गई। बचाव के दौरान कर्मचारियों को भी लट्ठ उठाना पड़ा। कुछ देर के लिए पेट्रोल पंप पर भीड़ जमा हो गई। पथराव भी किया गया मारपीट के दौरान पेट्रोल पंप पर पत्थर भी फेंके गए। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना का वीडियो रात करीब 11:30 बजे सामने आया, जिसके बाद मामला चर्चा में आया। पुलिस पहुंची, दोनों पक्ष थाने पहुंचे घटना की सूचना मिलने पर माणकचौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मारपीट करने वाले लोगों की तलाश कर उन्हें थाने लाया। इसके बाद पेट्रोल पंप संचालक संजित मेहता और कर्मचारी भी थाने पहुंचे और कार्रवाई के लिए आवेदन दिया। परिजनों ने मांगी माफी थाने में दोनों पक्षों की बातचीत के दौरान मारपीट करने वाले व्यक्ति के परिवार के लोग भी पहुंचे। उन्होंने संबंधित व्यक्ति की ओर से पेट्रोल पंप संचालक और कर्मचारियों से माफी मांगी। बताया गया कि संबंधित व्यक्ति सरकारी नौकरी में है। इसके बाद पेट्रोल पंप संचालक और कर्मचारियों ने आपसी सहमति से उसे माफ कर दिया और कोई कार्रवाई नहीं करने का निर्णय लिया। मिस कम्युनिकेशन के कारण हुआ विवाद माणकचौक थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मिस कम्युनिकेशन के कारण विवाद हुआ था। बाद में दोनों पक्षों में आपसी सहमति से समझौता हो गया। कार्रवाई नहीं करने के संबंध में दोनों पक्षों ने लिखित में जानकारी दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *