Headlines

5 दिन भारी बारिश का अलर्ट:रायपुर में रातभर बरसे बादल; रायगढ़ में घरों में घुसा पानी, केलो डैम के 4 गेट खोले गए




छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में अगले 5 दिनों तक मानसून एक्टिव रहने का अनुमान है। रायपुर में सोमवार रात से लगातार बारिश जारी है। पिछले 24 घंटे में बिलासपुर संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं रायगढ़ में तेज बारिश से पैठू डबरी, चंद्रनगर की नामदेव गली और वार्ड नंबर-18 के कई घरों में घुटनों तक पानी भर गया। लगातार बारिश के चलते केलो डैम के 4 गेट खोल दिए गए। वर्तमान में डैम का जलस्तर 230.85 मीटर पर पहुंच गया है। बारिश की ये तस्वीरें देखें… तापमान की स्थिति प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड और राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया। रायपुर का मौसम रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने, बीच-बीच में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने का अनुमान है।
प्रदेश में अब भी 22% कम बारिश छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार पूरे प्रदेश में एक जैसी नहीं है। 1 जून से अब तक प्रदेश में 348.5 मिमी (13.7 इंच) बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस दौरान सामान्य तौर पर 444.6 मिमी (17.5 इंच) बारिश होनी चाहिए थी। यानी अब तक 22% कम बारिश हुई है और पूरा प्रदेश अभी भी सामान्य से कम वर्षा (डिफिशिएंट) श्रेणी में बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *