नूंह में दो पक्षों में खूनी संघर्ष:गोली लगने से युवक की मौत, पुरानी चुनावी रंजिश, गांव में पुलिस बल तैनात




नूंह जिले के निजामपुर छावा गांव में मंगलवार देर शाम चुनावी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच संघर्ष हो गया। इस घटना में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान युवक के माथे में गोली लगी थी। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक युवक की पहचान साजिद पुत्र खुर्शीद के रुप में हुई है। युवक की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने दावा किया है कि दोनों पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिससे गांव में दहशत फैल गई। हालांकि, पुलिस ने फायरिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।
पहले ये फोटो देखिए… विवाद की सूचना मिलते ही गांव पहुंचे पुलिस अधिकारी दो पक्षों में विवाद की सूचना मिलते ही आकेड़ा थाना पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के पीछे पुरानी चुनावी रंजिश है, जो मंगलवार देर शाम खूनी संघर्ष में बदल गई। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम आकेड़ा थाना प्रभारी जसबीर ने बताया कि निजामपुर गांव में हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि कितने राउंड फायरिंग हुई है, इसकी जांच की जा रही है। मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही किया जाएगा। घटना के बाद पूरे निजामपुर गांव और आसपास के क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *