![]()
भीलवाड़ा में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रतापनगर थाना पुलिस ने बाइक सवार दो तस्करों को पकड़ा है। इनके पास से 1 किलो 795 ग्राम अवैध अफीम बरामद की। पुलिस ने तस्करी के काम आ रही इनकी बिना नंबर की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। बिना नंबरी बाइक में अफीम प्रतापनगर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बिना नंबर की काले रंग की प्लेटिना बाइक पर दो युवक प्रताप नगर चौराहे की ओर से भीलवाड़ा की तरफ आ रहे हैं। जिनके पास अवैध मादक पदार्थ है। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की और पुलिस को देखते ही दोनों युवक बाइक भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें पीछा कर दबोच लिया। दो तस्करों को पकड़ा पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जीरालाल उर्फ जीवराज गुर्जर और दूसरे ने अपना नाम अशोक गुर्जर बताया। तलाशी लेने पर बाइक के पिछले टायर के पास लटके बैग में प्लास्टिक की थैली से 1 किलो 795 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Source link
बिना नंबरी बाइक पर ले जा रहे थे अवैध अफीम:पुलिस को देख भागने लगे, 2 तस्कर गिरफ्तार
