Headlines

AI से बनाकर अश्लील तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल की:गला दबाकर हत्या और पेट्रोल डालकर जलाने के प्रयास का आरोप, मुकदमें की मांग




मेरठ में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट, हत्या के प्रयास और साइबर उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की मदद से पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो तैयार कर उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। इतना ही नहीं, पीड़िता के नाम से फर्जी आईडी बनाकर अश्लील सामग्री भी पोस्ट की गई। मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी सुनामी उर्फ भारती ने बताया कि उसकी शादी करीब तीन माह पहले हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर निवासी सत्यप्रकाश के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि विवाह में करीब 10 लाख रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी, ननद और देवर संतुष्ट नहीं थे। दो लाख रुपये और प्लॉट की मांग
विवाहिता के अनुसार ससुराल पक्ष लगातार उससे 100 गज का प्लॉट और दो लाख रुपये नकद लाने का दबाव बना रहा था। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। आरोप है कि जेठ भी उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें करता था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। गला दबाकर हत्या का प्रयास
पीड़िता ने आरोप लगाया कि 13 फरवरी 2026 को उसके पति और अन्य ससुरालियों ने मिलकर उसका गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। साथ ही उस पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की भी कोशिश की गई। किसी तरह जान बचाकर वह गढ़मुक्तेश्वर थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। AI से बनाई अश्लील फोटो और वीडियो
महिला का आरोप है कि पति ने उसे बदनाम करने के उद्देश्य से एआई तकनीक का इस्तेमाल कर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो तैयार किए। बाद में इन्हें इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित कर दिया गया। इतना ही नहीं, उसके नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट और आपत्तिजनक सामग्री भी साझा की जा रही है। साइबर या दहेज, दोनों पहलुओं की जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में दहेज उत्पीड़न, मारपीट, हत्या के प्रयास और साइबर अपराध से जुड़े आरोप लगाए गए हैं। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित आपत्तिजनक सामग्री और फर्जी आईडी की भी तकनीकी जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *