Headlines

5 दिन में कैसे ठीक हो गया इनामी बदमाश बब्बू?:नारनौल में 16 जुलाई को कोर्ट में प्लास्टर और पुलिसकर्मियों के सहारे पहुंचा था, अब बिल्कुल सही




हरियाणा के नारनौल में नसीबपुर जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार किए गए 5000 रुपए के इनामी आरोपी बब्बू को लेकर सीआईए महेंद्रगढ़ के दावों पर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, पांच दिन पहले जब सीआईए ने आरोपी को अदालत में पेश किया था, तब वह गंभीर रूप से घायल दिखाई दे रहा था। बीते 16 जुलाई को आरोपी न केवल लंगड़ाकर चल रहा था, बल्कि उसे दो पुलिसकर्मी कंधों का सहारा देकर ले जा रहे थे, जबकि अन्य पुलिसकर्मी भी उसे संभालते नजर आए थे। उसके एक पैर पर प्लास्टर भी लगा था। पहाड़ी से गिरने का दावा सीआईए महेंद्रगढ़ ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया था कि आरोपी बब्बू को पुलिस रिमांड के दौरान राजस्थान के सरिस्का क्षेत्र की पहाड़ियों में हथियारों की बरामदगी के लिए ले जाया गया था। इसी दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भागने का प्रयास किया और पहाड़ी इलाके में पत्थर पर पैर फिसलने से उसके पैर में चोट लग गई। चोट के बाद बांधा था प्लास्टर पुलिस के अनुसार, बाद में उसे उपचार के लिए विराटनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर डॉक्टरों ने उसके पैरों में चोट बताई थी। वहीं चोट के बाद उसको डॉक्टरों ने प्लाटर भी लगा दिया था, जो मुख्यत: कच्चा सात से दस दिन तथा पक्का 20 से 25 दिन में खुलता है। बुधवार को लाया गया था अस्पताल बुधवार 22 जुलाई को जब आरोपी को जेल से स्वास्थ्य जांच के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल लाया गया, तो वह बिना किसी प्लास्टर या विशेष सहारे के अपने पैरों पर सामान्य रूप से चलता दिखाई दिया। इससे पुलिस के उस दावे पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसमें आरोपी के पैर में गंभीर चोट लगने की बात कही गई थी। हो रहे सवाल खड़े स्थानीय लोगों और मामले पर नजर रखने वालों का कहना है कि यदि आरोपी के पैर में फ्रैक्चर या गंभीर चोट थी, तो मात्र पांच दिनों में उसका बिना प्लास्टर और बिना सहारे के चलना कई सवाल खड़े करता है। वहीं, पुलिस की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई अतिरिक्त स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है। बना चर्चा का विषय उल्लेखनीय है कि बब्बू नसीबपुर जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी बताया जा रहा है और उसकी निशानदेही पर एक पिस्टल तथा लोहे की रॉड बरामद होने का दावा किया गया है। अब आरोपी की चोट और उसके स्वास्थ्य को लेकर उठे सवाल चर्चा का विषय बने हुए हैं। नहीं लगी थी ज्यादा चोट वहीं इस बारे में पुलिस प्रवक्ता नरेश यादव ने बताया कि बब्बू खायरा के कोई ज्यादा चोट नहीं लगी थी, उसे मामूली चोट लगी थी। डॉक्टरों ने ही प्लास्टर बांधने की सलाह दी थी। जिसके बाद उसको प्लास्टर लगाया गया था। खुद फाड़ दिया वहीं जेल के सूत्रों के अनुसार बब्बू ने जेल में जाते ही प्लास्टर खुद ही हटा लिया था। इस पर जेल प्रशासन द्वारा उसको मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *