Headlines

पालतू-कुत्तों को मांस खिलाकर करोड़ों की डकैती डालने वाला गिरफ्तार:भोपाल की सनसनीखेज वारदात का वांछित आरोपी अवैध देशी कट्टे के साथ दबोचा, नई वारदात की फिराक में था




जयपुर की झोटवाड़ा थाना पुलिस ने भोपाल में पालतू कुत्तों को मांस खिलाकर करोड़ों की डकैती डालने वाले वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी शाहरुख कुरैशी को झोटवाड़ा क्षेत्र से एक अवैध देशी कट्टे के साथ उस समय पकड़ा गया, जब वह अपने साथियों के साथ नई वारदात की योजना बना रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, भोपाल की डकैती सहित अन्य मामलों में भी उससे पूछताछ की जा रही है। भोपाल में कुत्तों को मांस खिलाकर दिया था वारदात को अंजाम पुलिस जांच के अनुसार, 26 दिसंबर 2025 को शाहरुख कुरैशी ने अपने साथियों के साथ मिलकर भोपाल के एक रिहायशी इलाके में हथियारों के बल पर करोड़ों रुपये की डकैती की थी। वारदात से पहले बदमाशों ने घर की सुरक्षा में मौजूद पालतू कुत्तों को मांस खिलाकर शांत किया, जिससे वे भौंक न सकें। इसके बाद हथियारों के दम पर घर में घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। इस मामले में आरोपी मध्यप्रदेश पुलिस को लंबे समय से वांछित था। जयपुर में छिपकर बना रहा था नई वारदात का प्लान डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया- फरारी के दौरान आरोपी ने झोटवाड़ा क्षेत्र में किराये का कमरा ले रखा था। पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने अन्य फरार साथियों के साथ मिलकर जयपुर में भी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अवैध हथियार के साथ दबोचा 21 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर झोटवाड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। इस संबंध में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मामला दर्ज किया गया है। आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज झोटवाड़ा थाना प्रभारी रायसल सिंह ने बताया- शाहरुख कुरैशी शातिर और आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ चोरी, नकबजनी, डकैती सहित करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में कई बार जेल भी जा चुका है। आरोपी की पहचान शाहरुख कुरैशी (30) पुत्र इदरीश कुरैशी, निवासी फिजा कॉलोनी, निशातपुरा, भोपाल (मध्यप्रदेश), वर्तमान में नागल पुलिया, झोटवाड़ा स्थित किराये के कमरे में रह रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य फरार साथियों और संभावित वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *