![]()
कैथल में युवा संगठनों ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच व छात्रों की मांगों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही कैथल एसडीएम संजय कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन में शामिल क्रांतिकारी युवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष गुरदीप ढांडा, राम कुमार बंसल, सुखविंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह, मनोज कुमार व जगमग मटौर ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से आए छात्र दिल्ली के जंतर-मंतर पर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों की मुख्य मांग नीट परीक्षा में पेपर लीक एवं परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा इस मामले में जवाबदेही तय किए जाने की है। प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने का अधिकारी इसी क्रम में छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे अथवा शिक्षा मंत्रालय में आवश्यक परिवर्तन की मांग भी उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से रखने वाले छात्रों के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा कथित रूप से बल प्रयोग, लाठीचार्ज एवं अभद्र व्यवहार किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं। लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। छात्रों पर इस प्रकार की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान की भावना के विपरीत प्रतीत होती है। संगठनों ने ये मांगें की उन्होंने मांग की कि जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुए कथित पुलिस बल प्रयोग एवं दुर्व्यवहार की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए। दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नीट परीक्षा से जुड़े पेपर लीक प्रकरण की पूर्ण पारदर्शिता के साथ जांच कर दोषियों को कठोर दंड दिया जाए। छात्रों द्वारा उठाई गई मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए आवश्यक निर्णय लिया जाए, जिसमें शिक्षा मंत्री के संबंध में उठाई गई मांग पर भी संविधान एवं कानून के अनुरूप उचित विचार किया जाए। भविष्य में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों एवं नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
Source link
कैथल में युवा संगठनों का लघु सचिवालय में प्रदर्शन:जंतर-मंतर प्रकरण जांच की मांग, एसडीएम को ज्ञान दिया
