Headlines

राजनांदगांव में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:8 माह की प्रेग्नेंट होने पर शादी से किया इनकार, आरोपी 3 घंटे में गिरफ्तार




राजनांदगांव जिले के बागनदी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के महज तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शादी का वादा कर लंबे समय तक दुष्कर्म किया, जिससे पीड़िता आठ माह की गर्भवती हो गई। पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई को पीड़िता अपने परिजनों के साथ बागनदी थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि ग्राम सड़क चिरचारी निवासी खुमेंद्र कुमार श्याम उर्फ कुणाल श्याम (21) ने शादी का प्रलोभन देकर उसका लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया। गर्भवती होने के बाद जब उसने शादी की बात की तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। बीएनएस की धारा 69 के तहत मामला दर्ज पीड़िता की शिकायत पर बागनदी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 21/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला कायम कर जांच शुरू की। तीन घंटे में दबोचा आरोपी महिला संबंधी अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरीनंदन नायक के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने शिकायत दर्ज होने के महज तीन घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में कबूला जुर्म पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *