Headlines

पठानकोट में सफाई मजदूरों ने निगम का घेराव किया:बरनाला लाठीचार्ज पर भड़के, पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की; उग्र आंदोलन की चेतावनी




बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में यूनियन ने आज पठानकोट नगर निगम का घेराव किया गया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन (रजि. 44) के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने यह प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता पंजाब प्रधान रमेश गिल (कट्टू) ने की, जबकि खजांची सुदेश गिल (बब्बी) और जनरल सेक्रेटरी राजेश कुमार (चांदी) ने आंदोलन का संचालन किया। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि बरनाला में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक धरने पर बैठे वाल्मीकि समाज की महिलाओं व सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। यूनियन नेताओं का कहना है कि इस घटना से वाल्मीकि और सफाई कर्मचारी समाज में भारी रोष व्याप्त है।
पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग यूनियन ने मांग की कि लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाए। साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग भी की गई। बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो सफाई कर्मचारी यूनियन और वाल्मीकि समाज पूरे पंजाब में बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेगा। किसी भी स्थिति की जिम्मेदारी पंजाब सरकार की उन्होंने कहा कि प्रस्तावित आंदोलन में काम बंद हड़ताल, जिला स्तर पर रोष प्रदर्शन और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के पुतले फूंककर विरोध दर्ज कराने जैसे कार्यक्रम शामिल हो सकते हैं। आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी। ये लोग रहे मौजूद इस अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन, ड्राइवर यूनियन और सीवरमैन यूनियन के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। इनमें दिनेश भट्टी, मनोज भट्टी, नरिंदर लवली, राजेश कुमार डॉक्टर, संजीत, विक्की मलिक, रमेश कुमार पप्पू, भारत कुमार मंटू, ड्राइवर यूनियन से सोहन, अमित चोपड़ा, रविंदर भट्टी तथा सीवरमैन यूनियन से राहुल, जॉनी, राहुल गिल, सुनील पोंगा और विनोद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *