Headlines

भोपाल में गाय का कटा सिर मिला:विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, FIR और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की




राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर गाय का कटा सिर मिलने से तनाव की स्थिति बन गई। शुक्रवार को 80 फीट रोड स्थित एक चिकन शॉप के पास यह का कटा हुआ सिर मिलने की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि निशातपुरा क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर गौवंश से जुड़ा यह दूसरा मामला सामने आया है। उन्होंने इसे गंभीर बताते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति होती रहेगी। पुलिस ने जब्ती बनाकर कार्रवाई शुरू की सूचना मिलने पर निशातपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मवेशी के अवशेष कब्जे में ले लिए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अवशेष वहां कौन छोड़कर गया। पुलिस का कहना है कि बरामद अवशेषों की जांच कराई जाएगी। साथ ही सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। डेयरी में चल रहा था गौमांस तस्करी का नेटवर्क निशातपुरा थाना क्षेत्र में जिस कथित गौमांस तस्करी/डेयरी की आड़ में गौवंश वध का मामला सामने आया था, उस पर कार्रवाई 17 जुलाई 2026 को कार्रवाई हुई थी। इसी दिन हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कमल नगर क्षेत्र में एक ऑटो और डेयरी परिसर में छापे जैसी कार्रवाई के दौरान पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने संदिग्ध मांस जब्त किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। 18 जुलाई 2026 को पुलिस ने मुख्य आरोपी, उसके बेटे और दामाद सहित गिरफ्तारियों की जानकारी दी तथा प्रशासन ने अवैध डेयरी पर बुलडोजर कार्रवाई भी की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *