झारखंड में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार:आज लोहरदगा, रांची, गुमला, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में भारी बारिश




झारखंड में दो दिनों तक धीमा रहने के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम केंद्र के अनुसार 25 जुलाई से राज्य में बारिश की गतिविधियां तेज हो जाएंगी। 28 जुलाई तक कई जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। हालांकि 29 जुलाई से मानसून की रफ्तार कुछ धीमी पड़ सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिसमें सबसे अधिक 52 मिमी वर्षा कोडरमा में हुई। इसके अलावा सिमडेगा के कुरडेग में 26 मिमी, बालूमाथ और जमशेदपुर में 25-25 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि राजधानी रांची में छिटपुट बारिश देखने को मिली। झारखंड के मौसम की तस्वीरें देखें…. तीन दिनों तक अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश मौसम विभाग ने 25 से 27 जुलाई तक अलग-अलग जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। आज लोहरदगा, रांची, गुमला, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में भारी बारिश की संभावना है। वहीं 26 जुलाई को हजारीबाग, रांची, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, गिरिडीह और कोडरमा में तेज बारिश हो सकती है। 27 जुलाई को चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रांची और रामगढ़ में भारी वर्षा का अनुमान है। आज भी राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। तेज हवा-वज्रपात का यलो-ऑरेंज अलर्ट जारी मौसम विभाग के अनुसार आज कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक और वज्रपात की आशंका भी जताई गई है। रांची, जमशेदपुर, बोकारो, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां समेत कई जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। लोगों को खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने को कहा गया है। IMD ने कई जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे मौसम की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। तापमान में गिरावट, हवा की गुणवत्ता बेहतर बारिश और बादलों की वजह से राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। रांची में अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं जमशेदपुर और बोकारो में भी मौसम सुहावना बना रहेगा। हालांकि पलामू, गढ़वा और चतरा जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में तापमान 33 से 35 डिग्री तक जा सकता है और बारिश की गतिविधियां कम रहने की संभावना है। लगातार बारिश के कारण वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिलेगा। रांची का AQI 35-50, जमशेदपुर 40-60, बोकारो 45-60, धनबाद 55-70 और देवघर 40-55 के बीच रहने का अनुमान है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *