Headlines

सरगुजा में गाज गिरी, बालिका की मौत, दो गंभीर:खेत में रोपा लगाने के दौरान हादसा, कोरिया में गाज गिरने से 7 घायल




सरगुजा जिले के लखनपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बिनिया में शनिवार शाम खेत में रोपा लगाने के दौरान गाज गिरने से 7 वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई। वहीं एक युवक और 9 वर्षीय बालिका घायल हो गए। दोनों को हॉस्पिटल में दाखिल किया गया है। कोरिया जिले में भी गाज गिरने से रोपा लगा रही 7 महिलाएं झुलस गईं। जानकारी के मुताबिक, लखनपुर ब्लॉक के बिनिया में शनिवार शाम खेत में रोपा लगाने के लिए 7 वर्षीय बालिका प्रीति ठाकुर पिता शिक्षा प्रसाद अपनी मां पुनीता ठाकुर, बहन रूमा ठाकुर 9 वर्ष सहित रवि ठाकुर, वृक्षा प्रसाद ठाकुर ,व्रत कुंवर ठाकुर के साथ गई थी। वे अपने खेत में रोपा लग रहे थे। शनिवार शाम लगभग 4.30 बजे अचानक मौसम खराब हुआ और गाज खेत में गिरी। गाज गिरने से प्रीति ठाकुर चपेट में आकर झुलस गई। वहीं झटके से रूमा ठाकुर और रवि ठाकुर खेत में गिरकर अचेत हो गए। परिजनों ने तीनों को अरगोती हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्रीति ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। करंट लगने से झुलसे रूमा ठाकुर और रवि ठाकुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल किया गया है। दोनों की हालत में इलाज के बाद सुधार हुआ है। कोरिया में गाज गिरने से 7 महिलाएं झुलसी
कोरिया जिले के खरवत में गाज गिरने से रोपा लगा रही 7 महिलाएं झुलस गईं। सभी को जिला अस्पताल बैकुंठपुर में दाखिल कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
गाज गिरने से रोपा लगा रही मायावति 18 वर्ष, उषा पूरी 37 वर्ष, सुनैना राजवाड़े 17 वर्ष, लीलावती 28 वर्ष, खुशबू 16 वर्ष, संतोषी 28 वर्ष, संतोषी झुलस गए।
सीएस डॉ. आयुष जायसवाल ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *