![]()
रोहतक में महम चौबीसी के चबूतरे पर हुई खाप पंचायत के दौरान हरियाणवी सिंगर विकास पसोरिया ने भरे रिमंच से अश्लीलता देखने व दिखाने वाले, दोनों को ही निशाने पर लिया। हरियाणवी सिंगर ने स्पष्ट कहा कि जो अश्लीलता दिखाने वाले और देखने वाले है, दोनों पंचायत में है। खुद को सुधारने की जरूरत है। हरियाणवी सिंगर विकास पसोरिया ने कहा कि पिछले चार साल से अश्लीलता के खिलाफ बोल रहा हूं, कोई नहीं सुन रहा। आज सारा समाज बोल रहा है, क्योंकि आज अति हो गई। आज समाज ने अंगड़ाई ली है। क्योंकि अश्लील डांस देखने वाले, स्टार बनाने वाला, नाचने वाला और नचाने वाला, सब इसी पंचायत में बैठे है। गंदा गाने वाले भी बोल रहे, आगे से नहीं गाएंगे
विकास पसोरिया ने कहा कि पंचायत के माध्यम से एक नई पहल शुरू हुई है, क्योंकि गंदा गाने वाले भी बोल रहे कि आगे से नहीं गाएंगे। माना कि अच्छा गाने वाले की इनकम कम होगी, गंदा गाने वाले की अधिक होगी। शायराना अंदाज में विकास ने कहा कि जोड़ा होता है दो आंखों का। ऐसा कोई जोड़ा कोनी, तकदीर लिखा हाजिर है। हाजिर से वो थोड़ा कोनी, धन होता है संतोष का। जैसी दुकान खोलोगे, वैसा सामान मिलेगा
विकास पसोरिया ने कहा कि अगर कलाकार बुरा नहीं गाएंगे, बुरा नहीं दिखाएंगे तो समाज में एक बदलाव आएगा। क्योंकि तेली के यहां तेल मिलेगा, गहने सुनार के मिलेंगे। जैसी दुकान खोलोगे, वैसा ही सामान मिलेगा। गंदा गाने के लिए मौके रोज आए, शुरू में कुछ करना भी पड़ा, लेकिन आत्मा नहीं मानी तो अपना ही सिस्टम जोड़ा और अच्छा लिखा व गाया। फोन के कारण समाज में फैली गंदगी
सतरोल खाप के प्रधान उदयवीर ने कहा कि पंचायत में जो बात होनी चाहिए थी, वो किसी ने नहीं की। 30 साल पहले फोन नहीं था, कोई लड़की अपने गांव से नहीं भागती थी। अब सारा दिन फोन में लगे रहते है। फोन ने सारा गंद समाज में फैलाया है। फोन पर अंगुली मारते ही गंदा देखने को मिलता है। फोन ने किया देश का नाश
प्रधान उदयवीर ने कहा कि फोन पर इतनी गंदी भाषा का प्रयोग होता है, जिसे सुन नहीं सकते। फोन ने देश का नाश कर दिया। फोन के अंदर अश्लील कंटेंट पर प्रतिबंद लगाना चाहिए। जब एक बुजुर्ग फोन में अश्लीलता को देख रहा है तो उसके बच्चे भी देखेंगे, उन्हें कैसे रोकोगे। मंच से कहा कि बच्चों से फोन ले लो, एक ने भी हाथ नहीं उठाया, क्योंकि युवाओं को आदत पड़ गई।
Source link
अश्लीलता देखने वाले व दिखाने वाले दोनों पंचायती:रोहतक में बोले हरियाणवी सिंगर, अति होने पर समाज ने अंगड़ाई ली, अब होगी नई शुरूआत
