![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण का शव बंद कमरे में मिला है। शव करीब दो दिन पुराना होने के कारण सड़-गल चुका था और कमरे से तेज दुर्गंध आ रही थी। घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम तराईमाल के धनवारपारा में शनिवार को एक बंद कमरे में 50 वर्षीय गणपतिलाल भगत का शव मिला। भगत मूल रूप से तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम गारे का रहने वाला था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से तराईमाल के धनवारपारा में रह रहा था। दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा बताया जा रहा है कि शव करीब दो दिन पुराना होने के कारण सड़-गल गया था और कमरे से तेज बदबू आने लगी थी। इसके बाद आसपास के लोगों को मामले की जानकारी हुई और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। हत्या की आशंका, जांच शुरू सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को देखते हुए हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है।
Source link
बंद कमरे में मिली ग्रामीण की सड़ी-गली लाश:हत्या की आशंका, दुर्गंध आने पर लोगों को हुई जानकारी, रायगढ़ पुलिस जांच में जुटी
