![]()
मोतिहारी के मुंशी सिंह महाविद्यालय में रविवार को ‘पंच परिवर्तन’ पर आधारित युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित करना और सामाजिक मूल्यों के प्रति जिम्मेदारी का बोध कराना था। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी स्वाभिमान, मातृभाषा के सम्मान, सामाजिक समरसता और अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। युवाओं का जागरूक होना आवश्यक मुख्य वक्ताओं में श्याम सुंदर राम, अरुण जी, डॉ. एके रंजन, डॉ. सुनील त्रिपाठी और एलआईसी के उदय शंकर सिंह शामिल थे। उन्होंने युवाओं को ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि देश को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए युवाओं का जागरूक और जिम्मेदार होना अत्यंत आवश्यक है। वक्ताओं ने जल-जीवन-हरियाली अभियान को सफल बनाने के लिए पेड़ लगाने और जल संरक्षण के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने दैनिक जीवन में नागरिक कर्तव्यों के पालन पर भी बल दिया। इसमें सड़क सुरक्षा नियमों का पालन, हेलमेट का उपयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल से दूरी बनाए रखना, सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता और बिजली-पानी का सीमित उपयोग शामिल था। वक्ताओं ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को अपनाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। विकास में सक्रिय योगदान देने का लिया संकल्प इस अवसर पर उप मेयर डॉ. लाल बाबू, गणित विभाग से डॉ. मंटू कुमार, जंतु विभाग से डॉ. चंद्रभूषण तिवारी, डॉ. नितीश, अंग्रेजी विभाग से डॉ. रुपेश और राजनीति विज्ञान से डॉ. अमित सहित कई शिक्षक व बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोविज्ञान विभाग के डॉ. ददन राम ने किया। छात्र नेताओं में रिशु प्रताप सिंह, कॉलेज मंत्री नमन मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव, राहुल कुमार, आदित्य मिश्रा और आशीष सराफ भी मौजूद थे। इनके अतिरिक्त सैकड़ों छात्र-छात्राएं, अभिभावक और स्थानीय लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित में कार्य करने और समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
Source link
मोतिहारी के मुंशी सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद:'पंच परिवर्तन' पर केंद्रित कार्यक्रम, नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना उद्देश्य
