![]()
कैथल में चीका शहर की एक कॉलोनी में एक विधवा महिला से छेड़खानी करने व उसके साथ जबरन अवैध संबंध बनाने के प्रयास का मामला सामने आया है। पड़ोस के ही रहने वाले एक युवक पर महिला ने ये आरोप लगाए हैं। साथ ही उसका पीछा करने और पड़ोस में उसकी बदनामी करने का भी आरोप है। इस संबंध में महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीन महीने से कर रहा पीछा चीका की कॉलोनी निवासी करीब 45 वर्षीय विधवा महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोस का ही रहने वाला जसवीर सिंह उसका करीब 3 महीने से पीछा कर रहा है। आरोपी बार-बार उसे अश्लील इशारे करता है और परेशान करता है। सड़क पर पीछा किया अब कुछ दिन पहले वह शहर में बलबेड़ा रोड पर किसी काम से गई हुई थी। वहां पर आरोपी ने उसका पीछा किया। वह वहां से आ गई। बाद में घर में आने पर आरोपी उनके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। आरोपी ने उसके साथ जबरन अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी मौके से भाग गया। आसपास के लोगों में भी उसके बारे में बताकर उसे बदनाम करने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। चीका थाना की जांच अधिकारी सुदेश ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कैथल में विधवा से अवैध संबंध बनाने का प्रयास:सड़क पर अश्लील इशारे किए, घर में घुसकर छेड़खानी की
