![]()
खैरथल जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र में साइबर ठगी से जुड़ी शिकायतों के बाद एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने थानाधिकारी समेत 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थानाधिकारी बनवारी लाल को लाइन हाजिर किया गया, दो कॉन्स्टेबल धन सिंह और घनश्याम को सस्पेंड कर दिया गया, जबकि दो एएसआई सद्दीक खान और कृष्ण यादव को भिवाड़ी मुख्यालय भेजा गया। सभी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। नेहा मीणा को मिली थाने की नई कमान थाना प्रभारी बनवारी लाल को लाइन हाजिर करने के बाद उनकी जगह आरपीएस अधिकारी नेहा मीणा को किशनगढ़बास थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। साइबर ठगों को संरक्षण देने के आरोप एसपी कार्यालय को किशनगढ़बास थाने के कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ साइबर ठगी से जुड़े मामलों में मिलीभगत और अंदरूनी सहयोग देने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते कार्रवाई की गई। जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने कहा – पुलिस विभाग में किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पूरे मामले की जांच तिजारा सीओ शिवराज सिंह को सौंपी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
किशनगढ़बास थानाधिकारी लाइन हाजिर:2 कॉन्स्टेबल निलंबित, 2 एएसाई भिवाड़ी भेजे; साइबर ठगी में मिलीभगत की शिकायतों पर कार्रवाई
