Headlines

भिवानी में पूर्व सैनिक के नाम पर 15 फर्जी लोन:फर्जी KYC से पहचान का दुरुपयोग, बैंक जांच में हुआ खुलासा




भिवानी जिले के लोहारू में पहचान की चोरी और धोखाधड़ी का करके गांव बड़दू पूर्ण निवासी भारतीय सेना के सेवानिवृत्त जवान के नाम पर विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों में 15 लोन एवं क्रेडिट कार्ड खाते खुलवा लिए गए। परमजीत सिंह ने आरोप लगाया है कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनके नाम पर फर्जी केवाईसी दस्तावेज तैयार कर वर्ष 2005 से 2018 के बीच ये सभी खाते खुलवाए गए। परमजीत सिंह को इस धोखाधड़ी का पता तब चला जब वे स्वयं एक बैंक से लोन लेने गए थे। बैंक मैनेजर ने उनका सिविल (CIBIL) रिकॉर्ड जांचा, जिसमें खुलासा हुआ कि उनके नाम पर पहले से ही 15 लोन और क्रेडिट कार्ड खाते सक्रिय हैं और उन पर बड़ी बकाया राशि दर्ज है। इसके बाद पहचान की चोरी और बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी का पर्दाफाश हुआ। फर्जी दस्तावेज उनके वास्तविक सरकारी पहचान पत्रों से मेल नहीं खाते शिकायत में कहा गया है कि परमजीत सिंह गांव बड़दू पूर्ण, लोहारू के स्थायी निवासी हैं। हालांकि, इन फर्जी खातों को खोलने के लिए दिल्ली के जिन पतों का उपयोग किया गया, परमजीत सिंह ने उन पतों पर कभी निवास नहीं किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने न तो इन खातों का संचालन किया और न ही किसी बैंक या वित्तीय संस्था से कोई ऋण या क्रेडिट कार्ड लिया। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपियों ने फर्जी केवाईसी दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों में खाते खुलवाए। शिकायतकर्ता के अनुसार, ये दस्तावेज उनके वास्तविक सरकारी पहचान पत्रों से मेल नहीं खाते। इसके अतिरिक्त, सिबिल रिपोर्ट में दर्ज जन्मतिथि भी उनके वास्तविक दस्तावेजों से भिन्न है, जिससे फर्जी दस्तावेजों के उपयोग की आशंका और बढ़ जाती है। फर्जी केवाईसी दस्तावेजों को जब्त करने की मांग परमजीत सिंह ने पुलिस से मांग की है कि संबंधित बैंकों और वित्तीय संस्थानों में जमा फर्जी केवाईसी दस्तावेजों को जब्त कर उनकी गहन जांच की जाए। उनका उद्देश्य है कि इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो और धोखाधड़ी में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। मामले की जांच कर रही पुलिस इस संबंध में लोहारू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित कर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में जल्द से जल्द आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *