Headlines

कैप्टन अभिमन्यु बोले-राजनीति ने समाज का वीभत्स रुप दिखाया:अब समाज जोड़ने की पहल की; पंचकूला में मिलन समारोह में पहुंचे




पंचकूला सेक्टर-6 स्थित सर छोटू राम जाट भवन में आयोजित सर्व समाज स्नेह मिलन समारोह हुआ। जिसमें पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का फायदा यह हुआ कि इसने समाज के वीभत्स रूप को दिखाया दिया। राजनीति में इंसान समाज का सबसे खराब रूप देख लेता है। उन्होंने कहा कि समाज को जोड़ने के लिए उन्होनें पहल शुरू की है। समाज किस दिशा में जा रहा है, यह चिंता का विषय है। किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाए बिना उन्होंने कहा कि यदि निर्णय लेने की भूमिका में बैठा कोई व्यक्ति जाति के आधार पर फैसले करता है, तो वह दोषी है। समाज में सभी को समरस होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना जरूरी कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने समाज से एक पहचान मिली है और हर समाज में जन्म लेना अपने आप में गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि जेन-जी (Gen-Z) को समाज के साथ जोड़कर चलना होगा। यदि इंसान अपनी जड़ों से कट जाता है तो वह त्रिशंकु जैसी स्थिति में पहुंच जाता है। शिक्षा संस्थाओं को विश्वविद्यालय बनने की जरूरत उन्होंने कहा कि 1913 में रोहतक की जाट शिक्षण संस्था की स्थापना हुई थी और आज 2026 तक पांच पीढ़ियां गुजर चुकी हैं। इतने लंबे समय बाद भी यदि वह संस्था विश्वविद्यालय नहीं बन सकी तो यह चिंतन का विषय है। खाप पंचायतों की पहल सराहनीय कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि महम में खाप पंचायतों ने हरियाणवी संस्कृति को बचाने की दिशा में सराहनीय पहल की है। उन्होंने कहा कि हरियाणवी गीतों में बढ़ रहे पंजाबी संस्कृति के प्रभाव और आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग को रोकने के लिए खाप पंचायतें एकजुट हुई हैं और गायकों से यह संकल्प कराया है कि वे अपने गीतों में गलत शब्दों का प्रयोग नहीं करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *