![]()
अयोध्या जिले में सोमवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिनभर बादलों की आवाजाही रही, लेकिन नमी अधिक होने से गर्मी का असर कम नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना है। इससे तापमान में मामूली राहत मिल सकती है, हालांकि उमस बनी रहने के आसार हैं। उधर, सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अब खतरे के निशान के काफी करीब पहुंच गया है। तापमान सामान्य से अधिक, नमी 90% तक पहुंची सोमवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वातावरण में अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 90 प्रतिशत और न्यूनतम 64 प्रतिशत रही। दक्षिण-पूर्वी दिशा से 2.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। कुमारगंज कृषि मौसम केंद्र पर 5.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सरयू का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन की बढ़ी निगरानी केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सरयू नदी का जलस्तर 92.73 मीटर के खतरे के निशान से महज 54 सेंटीमीटर नीचे बह रहा है। आयोग ने अगले कुछ दिनों में जलस्तर में और वृद्धि की संभावना जताई है। इसे देखते हुए नदी किनारे के इलाकों पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान हल्के बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, लेकिन नमी अधिक रहने के कारण उमस से पूरी राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग ने लोगों को मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Source link
उमस से लोग बेहाल, आज हल्की बारिश के आसार:सरयू खतरे के निशान से 54 सेमी नीचे, जलस्तर बढ़ने की चेतावनी
