नारखेड़ी रोड एक साल से जर्जर, हजारों वाहन गुजर रहे:रेलवे ओवरब्रिज बंद होने से ट्रैफिक ज्यादा, गड्ढों में भर रहा पानी, हादसे भी बढ़े




धार शहर का सुनारखेड़ी मार्ग पिछले एक साल से अधिक समय से खराब हालत में है। इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के तहत नागदा-गुजरी रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के कारण इस सड़क का उपयोग वैकल्पिक मार्ग के रूप में किया जा रहा है। रोजाना हजारों वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं, जिससे सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। जगह-जगह बारिश का पानी भरा
सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाता है। इससे वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को होती है। कई बार वाहन फिसल जाते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत पिछले एक साल से ऐसी ही है, लेकिन अब तक इसकी स्थायी मरम्मत नहीं कराई गई। इसी मार्ग से रोजाना हजारों लोग स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और अपने कार्यस्थल तक पहुंचते हैं। ओवरब्रिज बंद होने से बढ़ा ट्रैफिक
स्थानीय निवासी राजेश ने बताया कि नागदा-गुजरी रेलवे ओवरब्रिज बंद होने के बाद सुनारखेड़ी मार्ग पर यातायात कई गुना बढ़ गया है। शुरुआत में लोगों को उम्मीद थी कि सड़क की मरम्मत होगी, लेकिन एक साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी स्थिति नहीं बदली। बारिश में सड़क की हालत और खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भरने से कई बार वाहन चालक संतुलन खो देते हैं और दुर्घटनाएं हो जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और संबंधित विभाग से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *