![]()
अशोकनगर जिले में ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। यह घटना रविवार शाम विजयपुर-ढाकोनी मार्ग पर नरसूखेड़ी और कुमहरिया गांव के बीच पुलिया के पास हुई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र अमर सिंह यादव निवासी मगरोरा (हाल निवासी बदरवास) जिला शिवपुरी के रूप में हुई है। घायल युवक का नाम जितेंद्र है, जिसका जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने धर्मेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को किया गया। परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र और जितेंद्र दोनों बाइक से जितेंद्र की रिश्तेदारी में अशोकनगर आए थे। वे ढाकोनी की ओर गए थे और वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ।
Source link
अशोकनगर में ट्रैक्टर-बाइक टक्कर, एक की मौत:दूसरा युवक घायल; रिश्तेदारी से लौटते समय हुआ हादसा
