Headlines

नागौर में 1000 गौसेवक जुलूस लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे:4 लाख 21 हजार साइन वाले पत्र सौंपे, साधु-संतों के साथ शहरवासी भी हुए शामिल




गाय को सम्मान दिलाने की मांग को लेकर ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत सोमवार को नागौर शहर में करीब 1000 गौसेवक जुटे। सुबह करीब 11 बजे गौसेवक पशु प्रदर्शनी मैदान से जुलूस के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार को 4 लाख 21 हजार 101 हस्ताक्षरयुक्त पत्र सौंपे। इस दौरान साधु-संतों के साथ बड़ी संख्या में शहरवासी भी मौजूद रहे। गौसेवकों ने गाय के सम्मान के नारे लगाए और गायत्री मंत्र का जाप किया। पशु प्रदर्शनी मैदान से जुलूस लेकर निकले ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत सोमवार सुबह से ही गौसेवक नागौर के पशु प्रदर्शनी मैदान में जुटने लगे थे। करीब 1000 गौसेवक यहां एकत्र हुए। इसके बाद सभी जुलूस के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय के लिए रवाना हुए। जुलूस के दौरान गौसेवकों ने गाय के सम्मान के नारे लगाए और गायत्री मंत्र का जाप किया। साधु-संतों के साथ शहरवासी भी हुए शामिल अभियान में साधु-संत भी शामिल हुए। शहर के अलग-अलग इलाकों से गौसेवक और शहरवासी भी जुलूस में पहुंचे। कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के बाद गौसेवकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। 4 लाख 21 हजार 101 साइन वाले पत्र सौंपे अभियान के तहत 4,21,101 हस्ताक्षरयुक्त पत्र एकत्र किए गए थे। इन सभी पत्रों को प्रधानमंत्री के नाम सौंपकर गाय को सम्मान दिलाने की मांग रखी गई। आयोजकों ने बताया कि अभियान का मकसद गाय के सम्मान और संरक्षण को लेकर लोगों की भावनाओं को सरकार तक पहुंचाना है। अभियान को देखते हुए कलेक्ट्रेट पर पुलिस की व्यवस्था भी की गई थी। ये लोग रहे मौजूद इस दौरान पांचला सिद्धा योगी सूरज नाथ, श्रीबालाजी धाम महंत बजरंग दास, मेडता से महाराज गोरधन दास, नागौर से जानकी दास महाराज, जानकीदास जी महाराज, बजरंग दास जी, दौलत सारण, भोजराज सास्वत और कामधेनु सेना के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी सहित सैकड़ों गौसेवक मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *