![]()
डिंडोरी जिले के गंभीर बीमारियों से पीड़ित 10 बच्चों को बेहतर इलाज के लिए सोमवार को जबलपुर मेडिकल कॉलेज और अन्य अनुबंधित अस्पतालों में रेफर किया गया। बच्चों के साथ उनके परिजन और स्वास्थ्य विभाग के दो डॉक्टर भी भेजे गए हैं, ताकि भर्ती और उपचार की प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके। दो डॉक्टर करेंगे उपचार प्रक्रिया में सहयोग स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. हर्षवर्धन सिंह धुर्वे और डॉ. आकाश सिंदराम को बच्चों के साथ भेजा है। दोनों डॉक्टर अस्पताल में भर्ती कराने, आवश्यक दस्तावेजी औपचारिकताएं पूरी कराने और उपचार प्रक्रिया में परिजनों की सहायता करेंगे। तीन सरकारी योजनाओं के तहत मिलेगा मुफ्त इलाज स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बच्चों का इलाज मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) और राज्य बीमारी सहायता योजना के तहत कराया जाएगा। इन योजनाओं के माध्यम से जन्मजात विकृतियों, हृदय रोग, कैंसर, किडनी, लीवर, न्यूरो सहित अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों को निःशुल्क उपचार और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इन बच्चों को भेजा गया जबलपुर इलाज के लिए भेजे गए बच्चों में 10 माह का लक्ष्य, 4 साल के मेघाबाई, 9 साल के शिवम मरावी, साढ़े चार साल के आशीष, 7 साल के रोहित, 4 साल की काव्या, 13 वर्षीय दामिनी उइके और मनीषा सहित कुल 10 बच्चे शामिल हैं। सभी बच्चों को आवश्यक चिकित्सकीय दस्तावेजों के साथ जबलपुर रवाना किया गया। पात्र परिवार ऐसे उठा सकते हैं योजना का लाभ स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि ये योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही हैं। पात्र हितग्राही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय या कलेक्टर कार्यालय में आवेदन कर इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Source link
डिंडोरी के 10 गंभीर बीमार बच्चों को जबलपुर रेफर:बाल हृदय उपचार योजना समेत तीन योजनाओं के तहत मुफ्त इलाज, दो डॉक्टर भी साथ भेजे गए
