![]()
सीवान शहर के निजी होटल में दधीचि देहदान समिति, सीवान इकाई के तत्वावधान में अंगदान एवं देहदान जागरूकता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। मानव सेवा और जनजागरूकता को समर्पित इस सम्मेलन में 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जबकि 50 से ज्यादा लोगों ने अंगदान एवं देहदान का संकल्प लेकर समाज में मानवता और जीवनदान का संदेश दिया। कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से आए चिकित्सकों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर अंगदान और देहदान के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। दीप प्रज्ज्वलित कर किया सम्मेलन का उद्घाटन सम्मेलन का उद्घाटन दधीचि देहदान समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया, पद्मश्री विमल कुमार जैन, प्रदेश सचिव आनंद प्रधान, प्रो.मनोज संडेलवाल, अरुण सत्यमूर्ति, संरक्षक मंडल के सदस्य डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ.श्वेता रानी, डॉ.संजय सिंह तथा समिति के जिला अध्यक्ष नीलेश वर्मा ‘नील’ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि गंगा प्रसाद चौरसिया ने कहा कि अंगदान और देहदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने लोगों से मृत्यु के बाद भी अपने अंगों एवं शरीर का दान कर जरूरतमंदों को नया जीवन देने तथा चिकित्सा शिक्षा एवं शोध को मजबूत बनाने में सहयोग करने की अपील की। अधिक से अधिक लोग पुण्य काम से जुड़ेंगे पद्मश्री विमल कुमार जैन ने कहा कि समाज में जागरूकता बढ़ने से अधिक से अधिक लोग इस पुण्य कार्य से जुड़ेंगे। प्रदेश सचिव आनंद प्रधान, प्रो. मनोज संडेलवाल और अरुण सत्यमूर्ति ने भी लोगों से सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए अंगदान एवं देहदान का संकल्प लेने का आह्वान किया। समिति के जिला अध्यक्ष नीलेश वर्मा ‘नील’ ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि अंगदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे प्रभावी माध्यम है। संकल्प लेने वाले लोगों को सम्मानित किया वहीं डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. संजय सिंह और डॉ. श्वेता रानी ने चिकित्सकीय दृष्टिकोण से अंगदान एवं देहदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सही जानकारी के माध्यम से अधिक लोग इस जनहितकारी अभियान से जुड़ सकते हैं। सम्मेलन के दौरान अंगदान एवं देहदान का संकल्प लेने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही आयोजन समिति की ओर से अतिथियों, समाजसेवियों एवं मीडिया कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
Source link
सीवान में 50 से अधिक लोगों ने लिया अंगदान-देहदान संकल्प:जागरूकता सम्मेलन में ह्यूमैनिटी की सेवा का दिया मैसेज
