Headlines

कपड़ों में छिपाकर एमडी ड्रग्स ले जाते दो गिरफ्तार:एक आरोपी के खिलाफ 16 केस हैं दर्ज, बड़े नेटवर्क का हो सकता है खुलासा




अजमेर की क्लॉक टावर थाना पुलिस ने एमडी तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.08 ग्राम एमडी पाउडर जब्त किया है। आरोपी मादक पदार्थ कपड़ों में छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस अब एमडी के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है। थाना प्रभारी भीखाराम काला ने बताया कि गश्त के दौरान इंदिरा गांधी स्मारक के सामने यात्री विश्राम गृह के पास दो युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिए। पुलिस वाहन देखकर दोनों भागने लगे। घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम शोएब उर्फ लंगड़ा (27), निवासी झालावाड़ और दूसरे ने कमलेश कंडाणी (30), निवासी पाटन (गुजरात) बताया। तलाशी में शोएब के कपड़ों से 2.03 ग्राम और कमलेश के कपड़ों से 2.05 ग्राम एमडी पाउडर बरामद हुआ। दोनों वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच रामगंज थाना प्रभारी हरिपाल सिंह को सौंपी गई है। झालावाड़ का शोएब चला रहा है गैंग पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी हैं। झालावाड़ निवासी शोएब उर्फ लंगड़ा शोएब का एक गैंग भी है, जिसमें 4 लोग शामिल हैं। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 16 मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अजमेर रेलवे स्टेशन से रेलवे संपत्ति चोरी करना भी स्वीकार किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *