![]()
लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र स्थित गणेशगंज में 37 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने मृतक के पति पर सहज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गोमती नगर विनयखंड निवासी प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उनकी बेटी हिमानी त्रिपाठी की शादी 2019 अप्रैल में गणेशगंज निवासी सचिन मिश्रा से हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही सत्येंद्र बेटी को दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। कई बार समझाने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। परिजनों का कहना है कि मंगलवार सुबह करीब 5 बजे सतेंद्र मिश्रा का फोन आया और जल्द घर पहुंचने को कहा, जब परिवार गणेशगंज स्थित घर पहुंचा तो हिमानी का शव बेड के पास जमीन पर पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि गले पर चोट के निशान थे। पति ने इसकी जानकारी पुलिस तक को नहीं दी। जब परिवार के लोग पहुंचे तो पुलिस को बुलाया गया। पिता ने आरोप लगाया कि सतेंद्र मिश्रा शराब का आदी था और अक्सर बेटी के साथ मारपीट करता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पति के अन्य महिलाओं से संबंध थे और पुत्र न होने को लेकर भी हिमानी को प्रताड़ित किया जाता था। उनकी एक छोटी बेटी अद्विका है।
Source link
लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत:पिता ने पति पर दहेज हत्या का लगाया आरोप: पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
