Headlines

खेत में काम कर रहे युवक पर गिरी बिजली, मौत:सूरजपुर के नमदगीरी गांव की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच




सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नमदगीरी में मंगलवार (28 जुलाई) को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विनय देवांगन (35) के रूप में हुई है। हादसा उस समय हुआ, जब वह खेत में कृषि कार्य कर रहा था। जानकारी के अनुसार, विनय देवांगन प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और विनय को बचाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पहुंचे। उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की अपील बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, खेत और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है। साथ ही मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *