Headlines

नूंह प्रशासन ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर अलर्ट:डीसी- एसपी ने नल्हड़ेश्वर मंदिर में तैयारियों का जायजा लिया, 3 अगस्त को होगा जलाभिषेक




नूंह जिला प्रशासन आगामी 3 अगस्त को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। यात्रा के सफल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित कराने के लिए मंगलवार को उपायुक्त अखिल पिलानी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अरावली की पहाड़ियों में स्थित प्राचीन नल्हड़ेश्वर मंदिर का दौरा कर मंदिर परिसर और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अखिल पिलानी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यात्रा में शामिल होने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियां तय समय-सीमा के भीतर आपसी समन्वय के साथ पूरी करें। डीसी ने दिए पुलिस बल तैनाती और ट्रैफिक प्रबंधन के निर्देश पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर कड़ी निगरानी रखने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया और कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, बैरिकेडिंग, पार्किंग, चिकित्सा सेवाएं, शौचालय, अग्निशमन और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों से अपनी जिम्मेदारियां गंभीरता से निभाने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। अधिकारियों ने शिव मंदिर में क पूजा अर्चना निरीक्षण के बाद उपायुक्त अखिल पिलानी, एसपी डॉ. अर्पित जैन और अन्य अधिकारियों ने नल्हड़ेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने जिले और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *