Headlines

उदयपुर के युवक की राजगढ़ झील में डूबने से मौत:गणपति विसर्जन के बाद नहाते समय हुआ हादसा, सांस फूलने से गहरे पानी में डूबा




बेगूं क्षेत्र की राजगढ़ झील में शुक्रवार शाम हादसा हो गया। उदयपुर से बेगूं घूमने आए 20 वर्षीय युवक की झील में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ घर में स्थापित गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए राजगढ़ गया था। बेगूं थाने के एएसआई प्यारे लाल ने बताया कि मृतक की पहचान कपिल नागदा (20) पुत्र लक्ष्मीलाल नागदा के रूप में हुई है। वह उदयपुर में सेलिब्रेशन मॉल के पास रहता था और अपने दोस्त के साथ बेगूं घूमने आया था। शुक्रवार को कपिल दोस्तों के साथ राजगढ़ पहुंचा था। यहां घर में स्थापित छोटी गणपति प्रतिमा का विसर्जन करने के बाद वह झील में नहाने चला गया। तैरते समय गहरे पानी में डूबा प्रतिमा विसर्जन के बाद कपिल महल के पास झील में नहाने लगा। वह तैरते हुए किनारे की ओर आ रहा था, तभी सांस फूलने के कारण गहरे पानी में डूब गया। युवक को डूबता देख दोस्तों ने ग्रामीणों की मदद ली और उसे पानी से बाहर निकाला। इसके बाद कपिल को तत्काल बेगूं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। शव का पोस्टमार्टम शनिवार सुबह किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *