![]()
बिहार में 36 IPS अधिकारियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। ये अधिकारी संबंधित जिलों का ग्राउंड रिव्यू करेंगे और वहां की पुलिस व्यवस्था, कानून-व्यवस्था समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी जुटाकर पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट सौंपेंगे। अधिकारियों को एक या दो जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। ADG ATS अमित लोढ़ा को लखीसराय और शेखपुरा, जबकि ADG ATS अमृत राज को भोजपुर की जिम्मेदारी दी गई है। ADG लॉ एंड ऑर्डर/डब्ल्यूएस के. सुहिता अनुपम पटना का ग्राउंड रिव्यू करेंगी। IG SCRB राजेश कुमार को पूर्णिया, IG प्रोविजन पी. कन्नन को सारण, IG TRG अनुसूया रणसिंह साहू को औरंगाबाद और IG रेल पंकज कुमार राज को भागलपुर व नौगछिया की जिम्मेदारी दी गई है। IG निषेधाज्ञा प्रेमलता जहानाबाद, IG CID/CCSU रंजीत कुमार मिश्रा मधुबनी और IG मुख्यालय मनोज कुमार गया का रिव्यू करेंगे। वहीं, IG SB/BSAP संजय कुमार को बेतिया और बगहा की जिम्मेदारी मिली है। DIG स्तर के अधिकारियों को भी जिलों का प्रभार DIG CID जयंत कांत को कटिहार, DIG EOU मानवजीत ढिल्लो को रोहतास, DIG SB हरप्रीत कौर को कैमूर और DIG BSAP मीनू कुमारी को बेगूसराय की जिम्मेदारी दी गई है। DIG SCRB सुधीर पोरिका खगड़िया, DIG MOD तौहीद परवेज किशनगंज और DIG विधि/मानव संसाधन सुशील कुमार शिवहर का ग्राउंड रिव्यू करेंगे। DIG निषेधाज्ञा अनिल कुमार को सहरसा और DIG पर्स राजेंद्र कुमार भील को मधेपुरा की जिम्मेदारी मिली है। इन जिलों की भी जिम्मेदारी सौंपी गई DIG लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार को मोतिहारी, DIG साइबर अवकाश कुमार को सीतामढ़ी, DIG CID दीपक रंजन को बक्सर और DIG इनामुल हक मेंगू को जमुई की जिम्मेदारी दी गई है। DIG SUV आमिर जावेद सीवान, DIG TRG राजीव रंजन-1 बांका, DIG ERSS अजय कुमार पांडे अरवल और नवादा, DIG STF नीरज कुमार सिंह अररिया तथा DIG ATS/यातायात सुशांत कुमार सरोज सुपौल का ग्राउंड रिव्यू करेंगे। पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट संबंधित अधिकारी अपने-अपने जिलों में पहुंचकर जमीनी स्तर पर पुलिस व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद अधिकारियों की ओर से तैयार रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को सौंपी जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर जिलों की स्थिति और पुलिसिंग से जुड़े जरूरी बिंदुओं की समीक्षा की जाएगी। रतन संजय कटियार की बिहार कैडर में वापसी 1998 बैच के IPS अधिकारी रतन संजय कटियार की बिहार कैडर में समय से पहले वापसी होगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज 25 सितंबर को इस संबंध में आदेश जारी किया है। कटियार फिलहाल सशस्त्र सीमा बल (SSB) में महानिरीक्षक (IG) के पद पर तैनात हैं। गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, उन्हें उनके मूल कैडर बिहार में तत्काल प्रभाव से वापस भेजने की मंजूरी दी गई है। यह फैसला बिहार सरकार के अनुरोध पर लिया गया है। मंत्रालय ने SSB के महानिदेशक को अधिकारी को कार्यमुक्त करने को कहा है। उनकी कार्यमुक्ति की तारीख की जानकारी गृह मंत्रालय को देने का भी निर्देश दिया गया है।
Source link
बिहार में 36 IPS अधिकारियों को जिलों की जिम्मेदारी:अमित लोढ़ा को लखीसराय-शेखपुरा, के.सुहिता अनुपम को पटना; ग्राउंड रिव्यू कर मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट
