Headlines

Spain Beats Portugal 1-0, Ronaldos World Cup Dream Ends


आर्लिंग्टन (टेक्सास)2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानों रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। उसे मंगलवार को राउंड ऑफ 16 मुकाबले में स्पेन ने 1-0 से हराया। इस हार के बाद 41 साल के रोनाल्डो ने अपने करियर का आखिरी वर्ल्ड कप खेल लिया।

डलास स्टेडियम से बाहर जाते समय फैंस ने खड़े होकर रोनाल्डो का सम्मान किया। उन्होंने गंभीर चेहरे के साथ फैंस का अभिवादन किया, इससे यह साफ था कि वे अपने वर्ल्ड कप करियर का अंत जीत के साथ करना चाहते थे।

हार के बाद रोनाल्डो निराश होकर रोने लगे।

हार के बाद रोनाल्डो निराश होकर रोने लगे।

फैंस ने तालियां बजाकर रोनाल्डो को सम्मान दिया। उन्होंने अभिवादन स्वीकार किया।

फैंस ने तालियां बजाकर रोनाल्डो को सम्मान दिया। उन्होंने अभिवादन स्वीकार किया।

लगातार छह मैचों में गोल नहीं खाने का विश्व रिकॉर्ड

स्पेन वर्ल्ड कप इतिहास में लगातार सबसे अधिक मैचों तक गोल नहीं खाने वाली टीम बन गई। स्पेन ने लगातार छठे मैच में गोल नहीं खाया है। स्पेन ने इटली (1990) और स्विट्जरलैंड (2006-10) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दोनों टीमों ने लगातार 5-5 वर्ल्ड कप मैचों में कोई गोल नहीं खाया था।

स्पेन की क्लीन शीट का सिलसिला 2022 वर्ल्ड कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के खिलाफ 0-0 ड्रॉ से शुरू हुआ था। हालांकि, उस मैच में मोरक्को पेनल्टी शूटआउट में आगे बढ़ गया था। मौजूदा वर्ल्ड कप में स्पेन ने ग्रुप चरण में केप वर्डे के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला, जिसके बाद लगातार चार मैचों में क्लीन शीट रखते हुए क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।

गोलकीपर सिमोन ने तोड़ा 35 साल पुराना रिकॉर्ड

29 साल के गोलकीपर उनाई सिमोन ने लगातार 609 मिनट तक गोल नहीं खाकर वर्ल्ड कप का नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने ऑस्ट्रिया के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले में इटली के दिग्गज गोलकीपर वाल्टर जेंगा का 517 मिनट का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा था। सिमोन ने 2022 वर्ल्ड कप में जापान के खिलाफ 2-1 गोल खाया था।

सिमोन ने इटली के दिग्गज गोलकीपर वाल्टर जेंगा का रिकॉर्ड तोड़ा।

सिमोन ने इटली के दिग्गज गोलकीपर वाल्टर जेंगा का रिकॉर्ड तोड़ा।

रोनाल्डो के खिलाफ दो बचाव किए

सिमोन ने पुर्तगाल के खिलाफ पहले हाफ में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो प्रयास विफल किए। इनमें एक शानदार डाइविंग सेव भी शामिल रही, जब उन्होंने हवा में रहते हुए दोनों हाथों से गेंद को पकड़ लिया। इस वर्ल्ड कप में सिमोन को अब तक बेहद कम चुनौती मिली है।

ऑस्ट्रिया के खिलाफ विपक्षी टीम का कोई भी शॉट लक्ष्य पर नहीं था, जबकि पूरे टूर्नामेंट में पुर्तगाल मैच से पहले उन्हें केवल चार सेव ही करनी पड़ी थीं। स्पेन अब इसी मजबूत डिफेंस के दम पर वर्ल्ड कप खिताब की दौड़ में सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल हो गया है।

रोनाल्डो 2006 में खेला था पहला वर्ल्ड कप

रोनाल्डो ने 2006 वर्ल्ड कप में डेब्यू किया था। उसी टूर्नामेंट में पुर्तगाल को सेमीफाइनल तक पहुंचाया, जो उनके वर्ल्ड कप करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। 2018 विश्व कप में स्पेन के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में उन्होंने यादगार हैट्रिक लगाई थी। 3-3 से समाप्त हुआ वह मैच वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबलों में गिना जाता है।

———————————

फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

मेसी लगातार 8 मैचों में गोल कर चुके, अजेय अर्जेंटीना का मिस्र से मुकाबला

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में अजेय चल रही डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का मुकाबला मिस्र से होगा। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी शानदार फॉर्म में हैं। वे वर्ल्ड कप के लगातार 8 मैचों में गोल कर चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *