7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

आज दोपहर करीब 1.20 बजे वक्री बुध कर्क से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। ग्रह का वक्री होना यानी पीछे की ओर चलना। 24 जुलाई को बुध वक्री से मार्गी हो जाएगा यानी आगे की ओर चलने लगेगा। इसके बाद 5 अगस्त को बुध फिर से कर्क राशि में आ जाएगा। बुध की वजह से कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, सोचे हुए काम बीच में अटक सकते हैं, योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों के लिए मिथुन राशि में वक्री बुध का कैसा असर हो सकता है…
मेष राशि के लिए बुध की यह स्थिति साहस, संचार और पराक्रम को प्रभावित करेगी। 7 से 24 जुलाई तक वक्री बुध के कारण भाई-बहनों से मतभेद, यात्रा में बदलाव हो सकता है। महत्वपूर्ण दस्तावेजों में सावधानी रखने की जरूरत होगी। 24 जुलाई के बाद बुध के मार्गी होते ही रुके हुए काम पूरे होंगे, संचार कौशल आकर्षक होगा। नौकरी-व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं।
वृषभ राशि वालों के लिए बुध धन और वाणी के भाव में रहेगा। वक्री बुध खर्चों को बढ़ाएगा। निवेश सोच-समझकर करें। परिवार में बातचीत के दौरान संयम रखें। 24 जुलाई के बाद आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी, रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं और व्यापार में लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी।
बुध इसी राशि में रहेगा, वक्री बुध आत्मविश्वास में उतार-चढ़ाव बढ़ाएगा और बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी से बचना होगा। स्वास्थ्य और दिनचर्या पर ध्यान दें। 24 जुलाई के बाद व्यक्तित्व में निखार आएगा, निर्णय क्षमता मजबूत होगी। करियर और व्यापार में नई शुरुआत के अवसर मिलेंगे।
कर्क राशि वालों के लिए बुध बारहवें भाव में आ जाएगा। वक्री बुध अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है और मानसिक तनाव भी रहेगा। विदेश कार्यों में देरी संभव है। बुध के मार्गी होने के बाद खर्चों में कमी आएगी, योजनाएं स्पष्ट होंगी और रुके हुए काम धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगेंगे।
सिंह राशि के लिए बुध लाभ भाव यानी ग्याहरवें भाव में रहेगा। वक्री बुध मित्रों से मतभेद करवा सकता है। लाभ मिलने में देरी हो सकती है। निवेश और साझेदारी के मामलों में सावधानी रखें। 24 जुलाई के बाद आय के नए स्रोत बन सकते हैं, पुराने संपर्कों से लाभ मिलेगा और लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना रहेगी।
कन्या राशि का स्वामी बुध दशम भाव में रहेगा, करियर पर इसका सीधा असर होगा। वक्री बुध कार्यस्थल पर गलतफहमी बढ़ा सकता है, निर्णयों में देरी या वरिष्ठों से तालमेल की चुनौती आ सकती है। 24 जुलाई के बाद पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और व्यवसाय में विस्तार के अवसर बनेंगे।
तुला राशि के लिए बुध नवम भाव में रहेगा। वक्री अवधि में योजनाओं में बदलाव, उच्च शिक्षा या कानूनी मामलों में देरी संभव है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। 24 जुलाई को बुध के मार्गी होने के बाद भाग्य का साथ मिलेगा, यात्रा सफल होगी और करियर में सकारात्मक अवसर प्राप्त होंगे।
वृश्चिक राशि के लिए बुध अष्टम भाव में रहेगा। वक्री बुध की वजह से गोपनीय मामलों, निवेश और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। किसी भी दस्तावेज पर सोच-समझकर ही हस्ताक्षर करें। 24 जुलाई के बाद आर्थिक मामलों में सुधार होगा, शोध, तकनीकी और गूढ़ विषयों से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।
धनु राशि वालों के लिए बुध सप्तम भाव में रहेगा। बुध की वक्री अवधि में वैवाहिक जीवन और साझेदारी में बातचीत की कमी से तनाव हो सकता है। नए समझौते करने से पहले सभी शर्तों की जांच करें। बुध के मार्गी होने पर रिश्तों में मधुरता आएगी, व्यापारिक साझेदारी मजबूत होगी और नए अनुबंध लाभ देंगे।
मकर राशि के लिए बुध षष्ठम भाव में रहेगा। वक्री बुध के कारण कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। कर्ज या विवाद के मामलों में धैर्य रखें। 24 जुलाई के बाद विरोधियों पर विजय मिलेगी, कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा और नौकरी में प्रगति के संकेत मिलेंगे।
कुंभ राशि वालों के लिए बुध पंचम भाव में रहेंगे। वक्री अवधि में विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लग सकता है। प्रेम संबंध में गलतफहमियां हो सकती हैं। संतान से जुड़े मामलों में धैर्य रखें। बुध के मार्गी होने के बाद शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, रचनात्मक कार्यों और प्रेम संबंधों में सकारात्मक परिणाम मिलने लगेंगे।
मीन राशि के लिए बुध चतुर्थ भाव में रहेगा। वक्री बुध की वजह से परिवार, वाहन और संपत्ति संबंधी मामलों में सावधानी रखें। घर के वातावरण में छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। 24 जुलाई के बाद पारिवारिक जीवन में तालमेल बढ़ेगा, संपत्ति संबंधी कार्यों में गति आएगी और मानसिक शांति का अनुभव होगा।

